किसान मनवर बड़का खबर! सरकार अब देही ₹15,000 हर एकड़ में! 🌾✨
रायपुर में 9 जून को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों के लिए एक बड़ा और क्रांतिकारी फैसला किया गया। सरकार ने राज्य में अन्य फसलों को बढ़ावा देने के लिए और जल संरक्षण को बढ़ाने के लिए "कृषक उन्नति योजना" को मंजूरी दी है। इसके तहत जो भी किसान बरसात (खरीफ) में धान की जगह अन्य फसलें लगाते हैं, तो उन्हें सरकार ₹15,000 प्रति एकड़ सहायता राशि प्रदान करेगी।
किन-किन फसलों पर मिलेगा यह लाभ?
यदि कोई किसान अपने खेत में धान की जगह दलहन (दालें), तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी और रागी (मिलेट्स/मोटा अनाज) या कपास जैसी फसलें लगाते हैं, तो वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। सहायता की पूरी राशि डिजिटल तरीके से सीधे आपके बैंक खाते में भेजी जाएगी।
योजना के मुख्य नियम और शर्तें:
इस योजना का लाभ उठाने के लिए निम्नलिखित नियम तय किए गए हैं:
- एकीकृत किसान पोर्टल पर किसान का सही पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) होना अनिवार्य है।
- एग्रीस्टेक (AgriStack) पंजीयन होना चाहिए।
- डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत किसानों को अपनी फसल का डिजिटल मुआयना कराना पड़ेगा, तभी आपको इस योजना का लाभ मिलेगा।
